पंजाब में तीन छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में सरकारी स्कूल का शिक्षक हुआ गिरफ्तार
पंजाब के होशियारपुर में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को कथित तौर पर पढ़ाई के दौरान तीन छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब शुक्रवार को लड़कियों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने माता-पिता को दी। आरोपी की पहचान सतनाम सिंह के रूप में हुई है।