पंजाब में धान की सीधी बुवाई के लिए सीएम मान ने ₹1,500 प्रति एकड़ देने का किया एलान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धान की सीधी बुवाई करने वाले किसानों को ₹1,500 प्रति एकड़ की सहायता देने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि किसान 20-मई से धान की सीधी बुवाई कर सकते हैं। बकौल मान, "किसानों से अपील करूंगा...कि वह अपने परिवार और दोस्तों को धान की सीधी...बुवाई के लिए प्रोत्साहित करें जिससे...पानी बचाया जा सके।"