पंजाब में पंखे से लटका मिला युवक का शव, महिला दोस्त पर खुदकुशी के उकसावे का केस दर्ज
मोहाली (पंजाब) के ज़ीरकपुर में मंगलवार को एक युवक का शव पंखे से लटका मिला जिसके बाद मृतक की महिला दोस्त के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज हुआ है। मृतक के पिता के मुताबिक, वह (युवक) महिला से शादी करना चाहता था लेकिन महिला किसी और से मिलने लगी थी जिसकी वजह से उसने खुदकुशी कर ली।