पंजाब में पगड़ी से राजीव गांधी की प्रतिमा साफ करने को लेकर कांग्रेस नेता पर केस दर्ज हुआ
पंजाब में कांग्रेस नेता गुरसिमरन सिंह मांड के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज हुआ है। जुलाई 2021 में लुधियाना में एक पार्क में 2 निहंग सिखों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा जलाए जाने के बाद मांड ने प्रतिमा को अपनी पगड़ी से साफ किया था। बकौल पुलिस, मांड को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।