पंजाब में पराली जलाने की 60% घटनाएं तरन तारन, अमृतसर व गुरदासपुर ज़िलों में हुईं

पंजाब में इस साल 15 सितंबर से 22 अक्टूबर के बीच पराली जलाने की करीब 3,700 घटनाओं में से 60% घटनाएं तरन तारन, अमृतसर व गुरदासपुर ज़िलों में हुई हैं। पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर के मुताबकि, राज्य में पराली जलाने की सर्वाधिक घटनाएं (1,034) तरन तारन में हुईं। वहीं, अमृतसर में 895 व गुरदासपुर में 324 ऐसी घटनाएं हुई हैं।

Load More