पंजाब में पूरी तरह चरमराई कानून-व्यवस्था, कोई सुरक्षित नहीं: मूसेवाला की हत्या पर अमरिंदर
पंजाबी गायक व कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है, "सिद्धू मूसेवाला की निर्मम हत्या चौंकाने वाली है...शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी...संवेदना है।" उन्होंने ट्वीट किया, "पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है...अपराधियों को कानून का डर नहीं है।" बकौल कैप्टन, "पंजाब में कोई सुरक्षित नहीं है!"