पंजाब में फर्ज़ी ऐप के ज़रिए ट्रेडिंग कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत 3 गिरफ्तार
लुधियाना (पंजाब) में पुलिस ने फर्ज़ी ऐप के ज़रिए ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर एक महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से ₹40.62 लाख वसूले जा चुके हैं और इनके बैंक खातों में ₹30.80 लाख की राशि फ्रीज़ की गई है।