पंजाब में बाज़ार में 6 लोगों ने की 25-वर्षीय शख्स की हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
मोगा (पंजाब) में शुक्रवार को भीड़भाड़ वाले बाज़ार में 6 अज्ञात लोगों ने एक 25-वर्षीय शख्स की हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज में शख्स के हाथ में कथित तौर पर तलवार दिख रही है जिससे वह अपना बचाव करने की कोशिश करता है। पुलिस के मुताबिक, (मृतक की) गर्दन कटी हुई थी और मामले में केस दर्ज किया गया है।