पंजाब में बीएसएफ ने पाकिस्तान से आए ड्रोन को किया ज़ब्त, ₹42 करोड़ के ड्रग्स बरामद

अमृतसर (पंजाब) में बीएसएफ ने रविवार को पाकिस्तान से आए एक ड्रोन को ज़ब्त किया और ड्रोन पर बंधे 6.3-किलोग्राम ड्रग्स बरामद किए। अधिकारियों ने बताया है कि ड्रोन पर बंधे ड्रग्स की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में ₹42 करोड़ आंकी गई है। बकौल अधिकारी, बीएसएफ की टीम ने सूचना मिलने पर हरदो रत्न गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया था।

Load More