पंजाब में बीजेपी के नेता रॉबिन सांपला ने पार्टी से दिया इस्तीफा, 'आप' में हुए शामिल

पंजाब में बीजेपी नेता रॉबिन सांपला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और वह 'आप' में शामिल हो गए हैं। रॉबिन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और विधायक रमन अरोड़ा की मौजूदगी में 'आप' की सदस्यता ली जिसकी तस्वीरें पार्टी ने 'X' पर शेयर की हैं। गौरतलब है, रॉबिन पूर्व केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता विजय सांपला के भतीजे हैं।

Load More