पंजाब में बीते 2 महीनों में पराली जलाने की 30,000 से अधिक घटनाएं आईं सामने
पंजाब में बीते 2 महीनों में पराली जलाने की 30,000 से अधिक घटनाएं सामने आई हैं जबकि बुधवार को राज्य में पराली जलाने की 2,544 ताज़ा घटनाएं दर्ज की गईं। पंजाब में पराली जलाने के चलते दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर श्रेणी में और पड़ोसी राज्य हरियाणा में यह बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया।