पंजाब में बीमा राशि के लिए ससुरालवालों ने की एनआरआई महिला की हत्या, फ्रीज़र में रखा शव
कपूरथला (पंजाब) में एक एनआरआई महिला की कथित तौर पर उसके ससुरालवालों ने हत्या कर दी और शव को फ्रीज़र में रख दिया। पुलिस को शक है कि हत्या बीमा राशि के लिए की गई और मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। महिला 12 जनवरी को भारत आई और 19 जनवरी को उसकी हत्या हुई।