पंजाब में भारतीय सीमा में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, जवानों की गोलीबारी के बाद लौटा वापस

एएनआई के मुताबिक, पंजाब के गुरदासपुर ज़िले के डेरा बाबा नानक में बीएसएफ की चंदू वडाला चौकी के पास 250 मीटर की ऊंचाई पर भारतीय सीमा में एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। जवानों द्वारा गोलीबारी किए जाने के बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान की तरफ चला गया। गौरतलब है कि आसपास के इलाके में तलाशी की जा रही है।

Load More