पंजाब में मतगणना के बीच केजरीवाल ने शेयर की मान के साथ जीत का संकेत दिखाते हुए फोटो
'आप' के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव के रुझानों में 'आप' को बहुमत मिलने के बीच पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान के साथ जीत का संकेत दिखाते हुए तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "इस इंकलाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।" राज्य में 90 सीटों पर 'आप' आगे है।