पंजाब में मतगणना शुरू होने से पहले भगवंत मान व सीएम चन्नी ने गुरुद्वारे में टेका माथा
पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू होने से पहले राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और 'आप' के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने गुरुवार को गुरुद्वारे में माथा टेका। चन्नी ने रोपड़ में गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में माथा टेका। वहीं, भगवंत मान ने संगरूर में गुरसागर मस्तुआना साहिब में माथा टेका है।