पंजाब में मुठभेड़ में मारा गया गैंगस्टर सुखदेव, बुलेट प्रूफ जैकेट से बची पुलिसकर्मी की जान
लुधियाना (पंजाब) पुलिस की टीम ने मुठभेड़ में गैंगस्टर सुखदेव सिंह को मार गिराया है। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि मौके से 3-बदमाश पकड़े गए हैं व मुठभेड़ में एक एएसआई घायल हुए है जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी की जान बुलेट प्रूफ जैकेट से बची। बकौल कमिश्नर, सुखदेव के खिलाफ 28+ आपराधिक मामले दर्ज थे।