पंजाब में राहुल के साथ 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए दिवगंत गायक मूसेवाला के पिता
दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह रविवार को जालंधर (पंजाब) में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए। इस यात्रा का वीडियो शेयर कर कांग्रेस ने ट्वीट किया, "बलकौर जी ने राहुल संग कदम मिलाकर नफरत, डर और हिंसा फैलाने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया।" मूसेवाला की पिछले साल मानसा में हत्या कर दी गई थी।