पंजाब में रुझानों में 'आप' की जीत पर भगवंत मान के घर जश्न मनाते दिखे पार्टी के कार्यकर्ता

पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना में शुरुआती रुझानों में 'आप' को मिल रही जीत के बीच पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान के आवास पर पार्टी कार्यकर्ता जश्न मनाते दिखे। वहीं भगवंत मान भी धुरी सीट से आगे चल रहे हैं। मतगणना शुरू होने से पहले भगवंत मान ने संगरूर में गुरुद्वारा गुरसागर मस्तुआना साहिब में माथा टेका था।

Load More