पंजाब में लगभग 51 लाख घरों का बिजली का बिल शून्य आएगा: मुख्यमंत्री भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि राज्य के लगभग 51 लाख घरों का बिजली का बिल शून्य आएगा। उन्होंने कहा कि प्रति परिवार 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के वादे को 1 जुलाई से लागू कर दिया गया है। सीएम मान ने ट्वीट किया, "जुलाई-अगस्त का बिजली का बिल सितंबर के पहले हफ्ते में आएगा।"