पंजाब में लुटेरों संग मुठभेड़ में कॉन्स्टेबल की हुई मौत, सीएम ने की ₹1 करोड़ देने की घोषणा
फगवाड़ा (पंजाब) में 4 हथियारबंद लुटेरों के साथ मुठभेड़ में पुलिस के कॉन्स्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा की रविवार को मौत हो गई। बाजवा कार लूट कर भाग रहे आरोपियों का पीछा कर रहे थे और मुठभेड़ में घायल 3 आरोपी पकड़े गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मृतक के परिजन को ₹1 करोड़ मुआवज़ा देने का एलान किया है।