पंजाब में शख्स की उंगलियां काटे जाने के मामले में 2 लोग गिरफ्तार
मोहाली (पंजाब) में 24 वर्षीय शख्स की धारदार हथियार से उंगलियां काटे जाने के मामले में पुलिस ने शनिवार को अंबाला-शंभू टोल प्लाज़ा के पास गोलीबारी के बाद 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बकौल पुलिस, पीछा करने के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है।