पंजाब में शख्स की उसकी पत्नी और 2 बच्चों के सामने गोली मारकर की गई हत्या
अमृतसर (पंजाब) में रविवार सुबह हरिंदर सिंह नामक शख्स की उसकी पत्नी और 2 बच्चों के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिंह की पत्नी के मुताबिक, हमलावरों ने उनसे कीमती सामान छीनने की कोशिश की जिसका विरोध करने पर हुई हाथापाई में उनके पति को गोली मार दी गई। अस्पताल पहुंचने तक सिंह की मृत्यु हो गई थी।