पंजाब में शख्स ने 8-वर्षीय बेटे की हत्या के बाद खुदकुशी करने की कोशिश की, हुआ गिरफ्तार
लुधियाना (पंजाब) में एक शख्स ने कथित तौर पर अपने 8-वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी करने की कोशिश की। पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पिता ने बताया कि उसकी (आरोपी) पत्नी की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी जिसके बाद से वह डिप्रेशन में था।