पंजाब में शराब की फैक्ट्री के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान झड़प को लेकर 1,100 लोगों पर केस दर्ज
फिरोज़पुर (पंजाब) के ज़ीरा में शराब की फैक्ट्री बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों व पुलिसकर्मियों के बीच झड़प होने के एक दिन बाद बुधवार को 1,100 से अधिक अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज किया गया। झड़प में 8 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। गौरतलब है, ग्रामीण फैक्ट्री के खिलाफ 5 महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं।