पंजाब में शराब की फैक्ट्री के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस व किसानों के बीच हुई झड़प
फिरोज़पुर (पंजाब) के ज़ीरा में मंगलवार को एक शराब की फैक्ट्री को बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों व पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि फैक्ट्री के गंदे पानी से क्षेत्र के जल स्रोत प्रभावित हो रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज भी किया गया।