पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के विधायक ने किया राष्ट्रपति चुनाव का बहिष्कार
पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव का बहिष्कार किया। उन्होंने कहा, "द्रौपदी मुर्मू से...मुझे कोई समस्या नहीं है...लेकिन पार्टी ने बिना किसी से मशवरा किए उन्हें वोट देने का फैसला लिया है।" बकौल अयाली, केंद्र में सत्ता में आने के बावजूद बीजेपी ने पंजाब के मसले हल नहीं किए हैं।