पंजाब में सभी 117 विधानसभा सीटों का परिणाम आया सामने, 92 सीटों पर 'आप' रही विजयी
चुनाव आयोग ने बताया है कि पंजाब में सभी 117 विधानसभा सीटों का परिणाम आ गया है जिनमें से 92 सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। चुनाव आयोग के मुताबिक, कांग्रेस ने 18 सीटों, शिरोमणि अकाली दल ने 3, बीजेपी ने 2 और बसपा ने 1 सीट पर जीत दर्ज की।