पंजाब में सरकारी स्कूल की छत गिरी, मलबे में दबे 4 शिक्षकों में से एक की हुई मौत
पंजाब के लुधियाना में बुधवार को एक सरकारी स्कूल के स्टाफ रूम की छत गिरने से एक शिक्षिका की मौत हो गई। बकौल खबर, मलबे के नीचे दबे 3 अन्य शिक्षकों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ज़िला प्रशासन व शिक्षा विभाग को हर संभव सहायता देने को कहा है।