पंजाब में सांसद संतोख सिंह के निधन के बाद उनके परिजन से मिलने पहुंचे राहुल, बंधाया ढांढस

पंजाब में शनिवार को कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद राहुल गांधी उनके परिजन से मिलने पहुंचे व ढांढस बंधाया। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी तस्वीरें शेयर कर लिखा, "कांग्रेस परिवार हमेशा उनके परिजन के साथ खड़ा रहेगा।" चौधरी के निधन के चलते कांग्रेस ने 'भारत जोड़ो यात्रा' 24 घंटे के लिए रोक दी है।

Load More