पंजाब में स्कूटर चोरी रोकने की कोशिश करने पर 65 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर की गई हत्या
पंजाब के मजीठा में दो चोरों (पिता-पुत्र) द्वारा दो लड़कियों की स्कूटर चोरी करने से रोकने की कोशिश के दौरान 65-वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने बताया, "आरोपी (जसमीत) ने मेरे भाई पर दो गोलियां चलाईं जिसमें से एक सीने में और दूसरी पैर में लगी।" बकौल पुलिस, जसमीत नशे का आदी है।