पंजाब में स्कूल बस और रोडवेज़ बस के बीच हुई टक्कर में घर लौट रहे 40 स्कूली बच्चे हुए घायल
लुधियाना (पंजाब) के पास जगरांव में सोमवार को एक स्कूल बस और पंजाब रोडवेज़ की बस में हुई टक्कर में 40 बच्चे घायल हो गए जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, रोडवेज़ बस में सवार 10 यात्री भी घायल हुए। घटना के समय स्कूल बस छात्रों को उनके घर छोड़ने जा रही थी।