पंजाब में हिंदूवादी नेता सुधीर सुरी की हत्या का आरोपी संदीप सिंह लड़ेगा लोकसभा चुनाव

पंजाब में शिवसेना (टकसाली) के प्रमुख व हिंदूवादी नेता सुधीर सुरी की हत्या के आरोपी संदीप सिंह ने अमृतसर से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। संदीप के परिवारवालों ने कहा कि अगर अमृतपाल सिंह (खालिस्तान समर्थक) जेल से चुनाव लड़ सकता है तो संदीप को भी चुनाव लड़वाया जाएगा। संदीप अभी अमृतसर सेंट्रल जेल में बंद है।

Load More