पंजाब व हरियाणा एचसी ने 30 जनवरी को चंडीगढ़ में मेयर का चुनाव कराने का दिया आदेश
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर का चुनाव 30 जनवरी को सुबह 10 बजे कराने का आदेश दिया है। बकौल हाईकोर्ट, पार्षद चुनाव में वोट देने के लिए समर्थकों व सुरक्षाकर्मियों के बिना आएंगे और इनकी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी चंडीगढ़ पुलिस की होगी। चंडीगढ़ प्रशासन ने चुनाव के लिए 6 फरवरी की तारीख तय की थी।