पंजाब विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में 'आप' ने हासिल किया बहुमत
पंजाब विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में 'आप' ने 79 सीटों पर बढ़त के साथ बहुमत हासिल कर लिया है जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस 16 सीटों पर आगे चल रही है। 'आप' के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान धुरी से आगे चल रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों (चमकौर साहिब व भदौर) से पीछे चल रहे हैं।