पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत का सबसे बड़ा और सबसे कम अंतर क्या रहा?
'आप' के अमन अरोड़ा ने पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत का सबसे बड़ा अंतर दर्ज किया जो कांग्रेस के जसविंदर सिंह धीमान के खिलाफ सुनाम सीट पर 75,277 मतों के अंतर से जीते हैं। सबसे कम अंतर की जीत 'आप' के रमन अरोड़ा ने दर्ज की जिन्होंने कांग्रेस के राजिंदर बेरी को जालंधर सेंट्रल सीट पर 247 वोटों से हराया।