पंजाब विधानसभा ने स्वर्ण मंदिर से गुरबाणी के मुफ्त प्रसारण वाले बिल को दी मंज़ूरी

पंजाब विधानसभा ने मंगलवार को सिख गुरुद्वारा (संशोधन) विधेयक 2023 को मंज़ूरी दे दी। इस विधेयक में स्वर्ण मंदिर से प्रसारित होने वाली गुरबाणी का बिना किसी टेंडर के मुफ्त प्रसारण करने का प्रावधान किया गया है। गौरतलब है कि वर्तमान में स्वर्ण मंदिर से गुरबाणी का प्रसारण एक निजी चैनल 'पीटीसी' पर किया जाता है।

Load More