पंजाब विधानसभा में 'आप' सरकार ने जीता विश्वास मत, सीएम बोले- 'ऑपरेशन लोटस' की हार हुई
पंजाब विधानसभा में सोमवार को आम आदमी पार्टी की सरकार ने सर्वसम्मति से विश्वास मत जीत लिया। 117-सदस्यीय विधानसभा में सरकार के पक्ष में 93 वोट पड़े। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विश्वास मत जीतने के बाद कहा कि पंजाब में 'ऑपरेशन लोटस' की हार हुई है। गौरतलब है, मान ने 27 सितंबर को सदन में विश्वास प्रस्ताव पेश किया था।