पंजाब सरकार ने 12,500 शिक्षकों को किया नियमित, सीएम बोले- 'कच्चा' शब्द ही नहीं रहने देंगे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में शुक्रवार को राज्य के 12,500 से अधिक अस्थाई शिक्षकों को नियमित कर उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे गए। मुख्यमंत्री ने कहा, "विश्वास रखें, बाकी कर्मियों को भी जल्द पक्का करेंगे। हम पंजाब में 'कच्चा' शब्द रहने ही नहीं देंगे।" वहीं, कार्यक्रम के दौरान कुछ शिक्षकों से बात करते समय मुख्यमंत्री भावुक नज़र आए।

Load More