पंजाब सरकार ने फतेहगढ़ साहिब में आयोजित तीन दिवसीय शहीदी जोर मेले को लेकर 28 दिसंबर को राज्यभर में अवकाश घोषित किया है। इस दौरान राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, बैंक, बोर्ड/कॉर्पोरेशन और सरकारी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। दरअसल, गुरु गोबिंद सिंह की मां और उनके दो बेटों की शहादत की याद में हर साल शहीदी जोर मेला लगता है।