पंजाब सरकार ने अतिक्रमण से मुक्त कराई 29 एकड़ ज़मीन, नवजोत सिंह सिद्धू ने की तारीफ
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने मोहाली (पंजाब) में 29 एकड़ ज़मीन अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए पंजाब सरकार की सराहना की है। सिद्धू ने कहा, "पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल को मेरा प्रणाम...पंजाब के लिए आगे बढ़ने का यही तरीका है...उम्मीद है...यह 29 जल्द ही 29000 में बदल जाएगा।" बकौल सिद्धू, "भ्रष्ट लोगों की संपत्ति को भी ज़ब्त करें।"