पंजाब सरकार ने पूर्व मंत्रियों व पूर्व विधायकों समेत 184 लोगों की सुरक्षा वापस ली
पंजाब सरकार ने मौजूदा खतरे के आकलन के आधार पर राज्य के पूर्व मंत्रियों व पूर्व विधायकों समेत 184 लोगों की सुरक्षा वापस ले ली है। आदेश के अनुसार, अदालतों के विशेष आदेशों पर दी गई सुरक्षा वापस नहीं ली जाएगी। पूर्व मंत्री सुरजीत कुमार रखड़ा, तोता सिंह, बीबी जागीर कौर जैसे नेताओं का सुरक्षा कवर वापस लिया गया है।