पंजाब सरकार ने बिजली की दरों में की बढ़ोतरी, सीएम मान ने कहा- 'आम जनता पर नहीं पड़ेगा असर'
पंजाब सरकार ने मंगलवार से बिजली की दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए कीमतों में प्रति यूनिट 25-80 पैसे की बढ़ोतरी हुई है जबकि वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए यह बढ़ोतरी 28-46 पैसे प्रति यूनिट है। हालांकि, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इसका असर आम जनता पर नहीं पड़ेगा और बढ़ा हुआ खर्च सरकार वहन करेगी।