पंजाब सरकार ने लॉन्च की 'सड़क सुरक्षा फोर्स', सीएम ने कहा- देश की पहली ऐसी फोर्स
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को जालंधर में सड़क हादसों की रोकथाम के लिए सड़क सुरक्षा फोर्स लॉन्च की। इसे देश की पहली ऐसी फोर्स बताते हुए सीएम ने कहा, "यह राज्य के लिए ऐतिहासिक दिन है। हमने आज 117 गाड़ियां लॉन्च कीं।" उन्होंने आगे कहा, "उम्मीद है कि हम पंजाब की सड़कों को सुरक्षित बना सकेंगे।"