पंजाब सरकार ने ₹2 लाख करोड़ से ज़्यादा का बजट किया पेश, कृषि के लिए ₹13,784 करोड़ आवंटित
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए विधानसभा में ₹2 लाख करोड़ से अधिक का बजट पेश किया है। कृषि क्षेत्र के लिए ₹13,784 करोड़ और शिक्षा क्षेत्र के लिए ₹16,987 करोड़ आवंटित किए गए हैं। चीमा ने कहा, "सरकार ने पिछले दो वर्षों में 40,000 से ज़्यादा लोगों को नौकरियां दी हैं।"