पंजाब सीएम ने कहा- स्वर्ण मंदिर से गुरबाणी का प्रसारण मुफ्त होगा, एसजीपीसी ने किया विरोध
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को कहा कि अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से गुरबाणी के मुफ्त प्रसारण के लिए राज्य सरकार सिख गुरुद्वारा अधिनियम, 1925 में संशोधन करेगी। इस पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री मान से कहा कि सिखों के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप करने का प्रयास न करें।