पंजाबियों के जज़्बात की परीक्षा न लें: राष्ट्रपति शासन लगाने की चेतावनी पर राज्यपाल से मान
पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित द्वारा राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की चेतावनी देने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "पंजाबियों के जज़्बात की परीक्षा नहीं लीजिए।" दरअसल, पुरोहित ने पंजाब में ड्रग्स की बिक्री को लेकर मुख्यमंत्री से रिपोर्ट मांगी थी और उनके पत्र का जवाब नहीं देने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।