पंजाबियों ने संप्रदाय व जाति से ऊपर उठकर मतदान किया, मैं 'आप' को बधाई देता हूं: अमरिंदर
'आप' और भगवंत मान को बधाई देते हुए पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया है, "मैं पूरी विनम्रता के साथ लोगों के फैसले को स्वीकार करता हूं...लोकतंत्र की जीत हुई है।" उन्होंने आगे लिखा, "पंजाबियों ने संप्रदाय और जाति से ऊपर उठकर मतदान कर...पंजाबियत की सच्ची भावना दिखाई है।" पटियाला सीट से अमरिंदर चुनाव हार गए हैं।