पंजाबी में क्यों नहीं बनाई गई फिल्म वीर-ज़ारा: गुल पनाग
अभिनेत्री गुल पनाग ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि वह पूछना चाहती हैं कि फिल्म वीर-ज़ारा पंजाबी में क्यों नहीं बनाई गई। उन्होंने कहा, "पंजाबी सबको समझ आती है..फिल्म में जिस जगह की कहानी हो, वह वहीं की भाषा में बननी चाहिए।" गुल पनाग ने फिल्म "द घोस्ट" के साथ तेलुगू फिल्मों में डेब्यू किया है।