पंजाबी सिंगर 'अल्फाज़' पर हुआ हमला, हनी सिंह ने बताया- आरोपियों को पकड़ लिया गया
'हाय मेरा दिल' समेत कई गाने गा चुके पंजाबी सिंगर अमनजोत सिंह पन्नू उर्फ 'अल्फाज़' पर शनिवार रात को पंजाब में हमला हुआ। सिंगर यो यो हनी सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "मोहाली पुलिस को धन्यवाद जिन्होंने शनिवार रात सड़क पर अल्फाज़ को टेम्पो ट्रैवलर से टक्कर मारने वाले आरोपियों को पकड़ लिया, अल्फाज़ अब खतरे से बाहर हैं।"