पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी: रिपोर्ट्स

अमेरिका में रह रहीं भारतीय मूल की पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कथित तौर पर धमकी दी है। बकौल रिपोर्ट्स, अपने कॉन्सर्ट के लिए शनिवार को दिल्ली पहुंचीं जैस्मिन को एयरपोर्ट पर उतरने के बाद से अंतर्राष्ट्रीय फोन नंबरों से कॉन्सर्ट में मारने की धमकियां मिल रही है। पुलिस ने उन्हें सिक्योरिटी कवर मुहैया कराया है।

Load More